• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उतराखंड: देहरादून में सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग, किया सीएम आवास कूच

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। कई संगठन इसे लेकर रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज कई संगठन और विपक्षी पार्टियों के लोगों ने विशाल रैली निकाली।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज विभिन्न संगठनों के लोगों ने राजधानी देहरादून में प्रदर्शन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दल मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। 

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगा। सामाजिक और जन संगठनों , विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा, अंकिता केस मे नए आरोपों के बाद अब इस मामले की फिर से जांच करने की आवश्यकता है।  

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )