• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-रामपुर में नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को मिली उपाधि का चित्र।

यूपी के रामपुर हवाई द्वीप स्थित कामेहामेहा शाही साम्राज्य ने रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को नाइट ग्रैंड क्रॉस की उपाधि से अलंकृत किया है। उन्हें यह सामान इस शाही परिवार के ग्रांड मास्टर प्रिंस डेरिक बेकर और चांसलर जूलियस डी जैक्सन की ओर से प्रदान किया गया है।

कामेहामेहा राजघराने की ओर से नाइट ग्रैंड क्रॉस उपाधि की शुरुआत 1865 में की गई थी। इस सम्मान को द रॉयल ऑर्डर ऑफ कामेहामेहा के रूप में भी जाना जाता है। अब तक यह सम्मान 40 लोगों को दिया जा चुका है। हवाई अमेरिका का सबसे बड़ा द्वीप है। लोट कपुएवा ने राजा कामेहामेहा के रूप में सिंहासन ग्रहण किए जाने के बाद प्रिवी काउंसिल द्वारा संविधान में अनुच्छेद 35 का उपयोग करके नाइट ग्रैंड क्रॉस की उपाधि की शुरूआत की गई थी।

नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने इस सम्मान के लिए राजघराने के प्रमुख प्रिंस डेरिक बेकर और चांसलर जूलियस डी जैक्सन का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान रूस के सम्राट अलेक्जेंडर, यूनाइटेड किंगडम की रानी विक्टोरिया और सुल्तान अब्दुल हामिद द्वितीय को मिल चुका है। इसके अलावा इस सम्मान से जर्मन सम्राट प्रशिया के राजा विल्हेम प्रथम, ऑस्ट्रिया के सम्राट हंगरी के राजा फ्रांज जोसेफ प्रथम, जापान के सम्राट मीजी, सियाम के राजा चुलालोंगकोर्न, बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय, स्पेन के राजा अल्फोंसो, इटली के राजा विक्टर इमैनुएल और पुर्तगाल के राजा लुइस प्रथम को भी सम्मानित किया जा चुका है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )