• Thu. Sep 17th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बाँदा में विकासखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

यूपी के बाँदा में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी में किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन विधाओं में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अवधेश एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार पटेल जी द्वारा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल, शील्ड देकर उत्साह वर्धन किया गया।

100, 400 मीटर दौड़ में उत्कर्ष, पायल ना बाजी मारी, कबड्डी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने तो वॉलीबॉल में एस एन इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही, गोला फेंक में अभिनय गुप्ता, लक्ष्मी प्रथम रहे, डिस्कस में कमल किशोर, प्रीति विजयी हुए।
अन्य खेलों में भी बालक, बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आदित्य पटेल जी द्वारा युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने का आव्हान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरज पटेल खेल प्रशिक्षक, सुरेंद्र चौरसिया, कमलेश, सीताराम,शिक्षा विभाग के अध्यापकों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)