• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पीएम मोदी बनारस से बिहार के लिए हुए रवाना,CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन ने दी विदाई

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह काशी से बिहार के लिए रवाना हो गए। बाबतपुर एयरपोर्ट पर गवर्नर आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उन्हें विदाई दी। मोदी तीसरी बार PM बनने के बाद मंगलवार को अपने पहले दौरे पर वाराणसी आए थे। पीएम ने 9.60 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले।

पीएम ने मेंहदीगंज सभास्थल पर 27 मिनट तक भाषण दिया। मोदी का फोकस किसान, महिला, विकास और काशी पर रहा पीएम भाषण में बोले चुनाव जीतने के बाद हम पहली बार बनारस आइल हईं। जनता जनार्दन के हमार प्रणाम, काशी के लोगों ने हमें लगातार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी मुझे गोद ले लिया है। मैं यहीं का हो गया हूं। मैं चाहता हूं, दुनिया के हर घर में डायनिंग टेबल पर भारतीय अनाज हो।

मोदी जनसभा स्थल से 8 किलोमीटर का रोड शो करते हुए दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। यहां योगी के साथ 15 मिनट तक गंगा आरती की। इस दौरान पीएम गले में बनारसी गमछा लपेटे हुए थे। दशाश्वमेध घाट से पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने रात में सिगरा स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। ये पीएम का 51 वां वाराणसी दौरा रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाराणसी से बिहार रवाना हो गए। मोदी बिहार के राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को विदाई दी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)