• Mon. Sep 14th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP: ‘Digital Arrest के प्रति लोगों को जागरूक करे पुलिस’, DGP

डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ठग सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। पुलिस ने बुजुर्गों और कम जानकारी रखने वालों को विशेष रूप से जागरूक करने का फैसला किया है। साइबर अपराध पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने की सलाह दी गई है

डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस इन मामलों की छानबीन में तेजी लाने के साथ ही लोगों को इसके खतरे के प्रति जागरूक भी करेगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है।

कहा है कि माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसे और प्रभावी बनाया जाए। इस अपराध में बढ़ोतरी पुलिस आंकड़ों से भी साफ है। वर्ष 2023 में डिजिटल अरेस्ट के 18 मुकदमे दर्ज हुए थे। जबकि पिछले वर्ष 196 मुकदमे दर्ज किए गए थे।


By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )