• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

एटा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली क्रूरता की परतें

एटा के नगला प्रेमी में कमल सिंह ने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसने ईंट से सिर और चेहरों पर कई प्रहार किए, जिससे हड्डियां टूट गईं। सभी का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया गया। ज्योति की स्लाइड बनाई गई और सभी का विसरा सुरक्षित रखा गया है।

माता-पिता और पत्नी व बेटी की हत्या करने वाले नगला प्रेमी के कमल सिंह ने क्रूरता की हद पार कर दी थी। उसने मृतकों के सिर और चेहरे पर ईंट से कई प्रहार किए, जिसके कारण हड्डियां टूट गईं। कुछ हड्डियां चूरा हो गईं। सभी का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया।

पैनल से कराया गया मृतकों का पोस्टमार्टम, बिसरा सुरक्षित

नगला प्रेमी में गंगा सिंह शाक्य, उनकी पत्नी श्यामा देवी व पुत्रवधू रत्ना और पौत्री ज्योति की गंगा सिंह के बेटे ने ईंट के प्रहारों से बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार शाम चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए थे, जहां 11.45 बजे पोस्टमार्टम शुरू हो पाए। सबसे पहले श्यामा देवी का पोस्टमार्टम किया गया।

दूसरे नंबर पर ज्योति और तीसरे पर रत्ना और चौथे पर गंगा सिंह शाक्य का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान महिलाओं के लिए डॉ. श्वेता राजपूत और डॉक्टर राजीव किशोर का दो सदस्यीय पैनल बनाया गया था। जबकि गंगा सिंह का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर और डॉ. उत्सव जैन ने किया। जबकि पंचनामा के लिए पुलिस ने चार टीमें लगाईं थीं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )