• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

BPSC अनशन के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती कराया गया

Report By : ICN Network
पटना में प्रशांत किशोर का अनशन 2 जनवरी शाम पांच बजे से जारी है. इस बीच सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद पीके को मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है

प्रशांत किशोर का पटना में अनशन 2 जनवरी शाम 5 बजे से लगातार जारी है। बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर वे आमरण अनशन पर बैठे थे। सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ शेखपुरा हाउस पहुंचे। प्रशांत किशोर को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शेखपुरा हाउस में प्रशांत किशोर की 51 सदस्यीय टीम की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि प्रशांत किशोर अनशन कहां से जारी रखेंगे। दूसरी ओर, पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है और कहा है कि प्रशांत किशोर को गर्दनीबाग धरना स्थल के अलावा अन्य किसी स्थान पर धरना नहीं देने दिया जाएगा।

आधी रात के बाद लगभग 4 बजे पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर वहां से शिफ्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम में लगभग 10 थानों की फोर्स शामिल थी।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों के समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे हैं। 70वीं परीक्षा को लेकर उनके अनशन ने अभ्यर्थियों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बावजूद टीम और समर्थक अनशन को जारी रखने की रणनीति बना रहे हैं। इस घटना ने बिहार में प्रशासन और अभ्यर्थियों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)