• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली : इन लोगों पर एक्शन की तैयारी

दिल्ली में मानसून के आगमन के साथ ही डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली सरकार ने इन बीमारियों से निपटने के लिए रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और मच्छरों के लार्वा मिलने पर चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं।

मानसून शुरू होने के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित बीमीरियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखकर दिल्ली सरकार ने रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। किसी के घर या अन्य स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिलने पर पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद भी सचेत नहीं होने पर चालान काटा जाएगा।

उन्होंने दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को सतर्क रहने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )