• Sun. Sep 6th, 2026

नोएडा: शहर में रामलीला की तैयारियां शुरू

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा आयोजित होने वाली भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम 20 सितंबर 2026 को रामलीला मैदान, सेक्टर-21ए, नोएडा में प्रातः 10ः00 बजे किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

भूमि पूजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की वार्षिक बैठक समिति के चेयरमैन श्री टी.एन. गोविल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 में होने वाली रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के महासचिव श्री संजय बाली ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। रामलीला मंचन करने वाली कमेटी का चयन कर लिया गया है तथा रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों के निर्माण के लिए भी टीम का चयन हो चुका है। राम बारात की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
मंच की भव्यता बढ़ाने के लिए स्टेज, लाइट एवं सजावट की विशेष टीम का चयन किया गया है। इस वर्ष मंच को नए एवं आकर्षक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री सुशील भारद्वाज, श्री अल्पेश गर्ग, श्री पंकज जिंदल, श्री एस.सी. गोयल, श्री पंकज गोयल, श्री अतुल वर्मा, श्री लोकेश कश्यप, श्री अमित अग्रवाल, श्री संजय जैन, श्री आलोक कुमार अग्रवाल, श्री सौरभ शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री रमेश कुमार, श्री राजीव गर्ग, श्री शुभकरण सिंगराणा, श्री रोहित श्रीवास्तव, श्री निखिल गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री अजय गर्ग, श्री महेंद्र कटारिया, श्री तुलसीदास, श्री महेश चंद, श्री विनय शर्मा, श्री विपिन बंसल, श्री आकाश कुमार, श्री तरुण राज, श्री सत्यनारायण गोयल, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री रामकुमार शर्मा, श्री चंद्रपाल सिंह, डा.एस.पी. जैन, श्री असित मित्तल, श्री आर.के. अग्रवाल, श्री प्रवीण बंसल, श्री पुनीत शुक्ला, श्री प्रमोद रंगा, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री संजय गोयल, श्री संजय गुप्ता एवं श्री श्रेय चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रह

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )