• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा:बी डिजाइन (बीडेस) और एम डिजाइन (एमडेस) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई

नोएडा। सेक्टर-62 के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में बी डिजाइन (बीडेस) और एम डिजाइन (एमडेस) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के अनुसार, बीडेस प्रोग्राम में कुल 30 सीटें और एमडेस प्रोग्राम में 15 सीटें उपलब्ध हैं। बीडेस में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
एमडेस में प्रवेश के लिए योग्यता 4 वर्षीय स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए है। पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है।

आवेदन और अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट http://upidnoida.ac.in/ पर उपलब्ध है। संस्थान की ओर से बताया गया कि शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर दी जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )