• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: होनहार पहलवान जय यादव का आज गांव में ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत


गोंडा में आयोजित अंडर-17 ओपन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव गढ़ी चौखंडी का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले होनहार पहलवान जय यादव का आज गांव में ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने जय यादव का उत्साहवर्धन किया। स्वागत समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सतन पहलवान राणा, कुलदीप यादव, रवि यादव, कालू यादव सहित क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।
ग्रामीणों ने जय यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने जय यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )