• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: प्रॉपर्टी मालिक ने किरायेदार और उससे जुड़े लोगों पर जान से मारने की धमकी 

दिल्ली के पीतमपुरा निवासी एक प्रॉपर्टी मालिक ने किरायेदार और उससे जुड़े लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिकायत के अनुसार पीतमपुरा निवासी प्रकाश खंडेलवाल ने वर्ष 2021 में दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक संपत्ति मिकी कुकरेजा से विधिवत खरीदकर अपने नाम कराई थी। इसके बाद मिकी कुकरेजा के अनुरोध पर उन्हें और उनके परिवार को उसी संपत्ति में किरायेदार के रूप में रहने की अनुमति दी गई। दोनों पक्षों के बीच प्रति माह 1.50 लाख रुपये किराया तय हुआ था। इसके लिए विधिवत पंजीकृत किरायानामा भी कराया गया था। करीब दो वर्षों तक नियमित रूप से किराया मिलता रहा। लेकिन पिछले लगभग दो वर्षों से किराया देना बंद कर दिया गया।

जब भी उन्होंने बकाया किराया या संपत्ति खाली कराने के संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया, उन्हें धमकाया गया। किरायेदार की पत्नी ने झूठे मुकदमे में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। इसी दौरान सेक्टर-142 स्थित डीएलएफ बिल्डिंग के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। दोनों ने उनके साथ मारपीट की, हथियार दिखाकर धमकाया और कहा कि यदि उन्होंने दोबारा संपत्ति खाली कराने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। घटना से पहले भी उन्हें अज्ञात लोगों के फोन से लगातार धमकियां मिल रही थीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )