• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ.पीटी उषा से उत्तराखंड के सीएम ने मुलाकात की

उत्तराखंड में 2025 में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की प्रस्तावित बैठक 25 अक्टूबर 2024 को होगी, जहां इस आयोजन की पूरी योजना को जारी किया जाएगा। इन राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम्स का भी आयोजन उत्तराखंड में किया जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने डॉ. पीटी उषा का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया। इस बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा और स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित थे

मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी देते हुए कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने का अवसर मिला है। मैंने ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा जी से मुलाकात की, और उनका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक खेलों के आयोजन के लिए स्वीकृति मिल गई है। 25 अक्टूबर को होने वाली उनकी जनरल बॉडी की मीटिंग में इस आयोजन का स्वरूप भी साझा किया जाएगा। हम पूरी तैयारी के साथ हैं, हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही तैयार है और हम भव्य तरीके से इन खेलों का आयोजन करने के लिए तैयार हैं।”

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)