• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: विभिन्न सोसाइटियों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

विधायक नोएडा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश श्री पंकज सिंह जी ने दिनांक 7 सितम्बर 2025 (रविवार) को नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान उन्होंने गार्डेनिया ग्लोरी सेक्टर 46, सुप्रीम टावर सेक्टर 99, प्रतीक एडिफिस सेक्टर 107, ATS वन हेमलेट सेक्टर 104, जे पी विशटाउन सेक्टर 128, सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सेक्टर 93, पाश्र्वनाथ प्रेस्टीज सेक्टर 93, पाश्र्वनाथ सृष्टि सेक्टर 93 तथा ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर 93 में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

जनसंवाद के दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

विधायक जी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुनवाई को ही सुशासन का आधार मानती है और नागरिकों की भागीदारी से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। नोएडा में आधारभूत ढांचे, यातायात, स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र देश में एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित हो सके।
राकेश शर्मा, करतार सिंह चौहान, डिंपल आनंद, अमित त्यागी, महेश अवाना, नीरज चौधरी, गौतम शर्मा, प्रदीप चौहान, पुनीत धड़कन, आशीष, एड.देवेंद्र चौहान, कमल शंकर, शिखा सिंह, मनोज चौहान, विपुल शर्मा, पंकज झा,जितेंद्र राजपूत, नीरज चौहान, शिवम पाठक, बबलू यादव,धर्मेंद्र चौहान, अर्पित गोयल, गोपाल गौड, राहुल शर्मा, राजीव उपाध्याय, अमित कुमार त्यागी, सुशीला अवाना,भगत भाटी, लक्ष्मी पटवाल, इंदिरा वति , ठाकुर अतुल सिंह, आकाश चौहान, नोएडा प्राधिकरण से उप महाप्रबंधक विजय रावल, उमेश कुमार, राजीव कुमार, अमित शर्मा, बिजली विभाग के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )