• Wed. Oct 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा

Lucknow : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह ऐलान शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने किया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के अगले दिन उन्होंने यह दावा किया है। अजय राय ने कहा है कि राहुल गांधी निश्चित रूप से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रियंका गांधी के 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी जहां से चाहेंगी, वहां से चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब है कि यूपी का अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड, दो सीटों से चुनाव लड़ा था। अमेठी में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से हराया था। वायनाड से राहुल गांधी चुनाव जीते थे।

Twitter Link

दरअसल नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राय शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की बात कही।

वहीं मीडियाकर्मियों ने राय से पूछा कि राहुल गांधी क्या इस बार अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां जरूर, अमेठी की जनता को उनसे प्यार है। यहां तक अमेठी के लोग आए हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी जहां चाहेंगी, वहां उनका पूरा समर्थन किया जाएगा।

नये अध्यक्ष अजय राय पर बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है। हालात बेहद खराब है।

इतना ही नहीं विधान सभा चुनाव में कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी जबकि पिछले विधान सभा चुनाव में उसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अब देखना होगा कि नये अध्यक्ष के आने के बाद कांग्रेस की स्थिति में कितना सुधार होता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )