• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

राहुल को बनाया कृष्ण तो अजय राय बने अर्जुन, न्याय यात्रा रूट पर लगी अजब गजब होर्डिंग

Report By : Shariq Khan kanpur (UP)

कानपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले एक पोस्टर दिखाई दिया जिसमें राहुल गांधी को भगवान कृष्ण रूप के रूप में दिखाया गया है तो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सारथी बनकर दिखाया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज कानपुर पहुंच रही है यात्रा। उन्नाव से होते हुए झाड़ी बाबा पड़ाव से यात्रा कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद तकरीबन 2 किलोमीटर तक यात्रा निकाली जाएगी। घंटाघर चौराहे पर पहुंच राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान यात्रा के रूट को होल्डिंग और बैनर से पाट दिया गया ह। जिसमें एक होर्डिंग चर्चा का विषय है बनी हुई है। इस होर्डिंग में राहुल गांधी को भगवान श्री कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन बताया गया है। होर्डिंग लगाने वाले संदीप शुक्ला का कहना है कि इस बार का लोकसभा चुनाव महाभारत के युद्ध की तरह ही है। राहुल गांधी अर्जुन की भूमिका में है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)