• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

प्रयागराज जंक्शन पर सीमांचल एक्सप्रेस में छापेमारी, 15 बच्चे-किशोर बरामद

प्रयागराज जंक्शन पर सीमांचल एक्सप्रेस में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। आरपीएफ जीआरपी चाइल्डलाइन और आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान की संयुक्त टीम ने 15 नाबालिग बच्चों व किशोरों को मानव तस्करों से छुड़ाया जिन्हें मदरसे में पढ़ाने के बहाने लुधियाना ले जाया जा रहा था। मुख्य ठेकेदार कुछ बच्चों के साथ भागने में सफल रहा। बच्चों को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया गया है।

RPF, GRP, चाइल्ड लाइन व अन्य संस्थाओं की टीम की छापेमारी

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), चाइल्ड लाइन और आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान की संयुक्त टीम ने एक सटीक और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर इन किशोरों व बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इनको कथित तौर पर मदरसे में पढ़ाने के बहाने लुधियाना ले जाया जा रहा था, जहां उन्हें अवैध रूप से काम पर लगाने की साजिश थी। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )