• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उत्तराखंड: रेलवे से यातायात प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा गया

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुंभ 2027 की तैयारियों पर चर्चा हुई। हरिद्वार-देहरादून रेललाइन को डबल लेन करने के निर्देश दिए गए। रेलवे से यातायात प्रबंधन योजना तैयार करने को कहा गया। ऋषिकेश-डोईवाला बाईपास और हर्रावाला स्टेशन के विस्तार पर भी चर्चा हुई। पूरे राज्य के लिए मोबिलिटी प्लान बनाने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रदेश सरकार व डीआरएम मुरादाबाद संग्रह मौर्य के मध्य हुई सामंजस्य बैठक में आगामी कुंभ समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा, महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार-देहरादून रेललाइन का डबल लेन किया जाना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस और फारेस्ट क्लीयरेंस आदि की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे से कुंभ मेला के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्कुलेशन प्लान शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने रेलवे स्टेशनों के फेस लिफ्टिंग में ऋषिकेश व हरिद्वार को भी शामिल करने की बात कही।

मुख्य सचिव ने रेलवे से कुंभ-2027 के लिए एक मेला अधिकारी नामित किए जाने को कहा। कहा, कुंभ की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठकों में रेलवे से भी प्रतिनिधि शामिल हों। उन्होंने रेलवे व उत्तराखंड सरकार के मध्य सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने पर जोर दिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )