• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तापमान में गिरावट 

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात के समय भी बारिश हुई। जिसकी वजह से सुबह-सुबह मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बीती रात से दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गुरुग्राम में बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। वहीं बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।

बारिश से सुधरा नोएडा का प्रदूषण, ठंड भी बढ़ी
नोएडा में देर रात से हो रही लगातार रूक रूक बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। नोएडा में ठंडी हवाएं चल रही हैं. और मौसम भी सर्द हो गया है. बारिश का असर नोएडा के वायु प्रदूषण पर भी दिख रहा है, बारिश की वजह से शहर की आबोहवा भी पहले से साफ हुई है. मौसम मे आए अचानक परिवर्तन से जहां प्रदूषण में कमी आई है. वहीं लोगों का कहना है कि मौसम काफी सुहाना हो गया है,

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )