• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को राजा भैया ने दिया जवाब,बोले ईवीएम का बटन दबाने से जनसेवक पैदा होते है

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण के तहत सोमवार को 14 सीटों पर वोटिंग होगी.।इससे पहले एक बार फिर जुबानी जंग से यूपी में सियासी पारा हाई हो गया है. पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कुंडा विधायक राजा भैया के बयान पर जुबानी हमला बोला था. लेकिन अब राजा भैया ने अनुप्रिया पटेल पर करारा पलटवार किया है।

राजा भैया ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राजा या रानी अब पैदा होना बंद हो गए हैं।EVM से राजा नहीं पैदा होता है, EVM से जनसेवक पैदा होता है या जनता का प्रतिनिधि पैदा होता है. EVM से पैदा होने वाले अगर अपने आप को राजा मान लेंगे तो लोकतंत्र की मूल भावना ही हार जाएगी. जनता जनार्दन आपको ये अवसर देती है कि आप मेरी और क्षेत्र की सेवा करें।राजतंत्र तो कब-का खत्म हो गया है।कुछ कुंठित लोग हैं जो ये करते हैं उनसे मुझे कोई शिकायत नहीं है।

इससे पहले अनुप्रिया पटेल ने एक जनसभा में कहा था कि अब राजा लोकतंत्र में रानी की पेट से पैदा नहीं होता है. अब राजा ईवीएम की बटन से पैदा होता है. स्वघोषित राजाओं को लगता है कुंडा उनकी जागीर, उनके भ्रम को तोड़ने का अब आपके पास आपके पास अब बहुत बड़ा और सुनहरा अवसर है।केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि मैं आपसे कहना चाहती हूं कि इस बार ईवीएम का बटन दबाने जाएंगे तो याद रखिएगा कि केवल मतदाता ही सर्वशक्तिमान है।अनुप्रिया पटेल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर किया गया था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)