• Tue. Oct 13th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पंचायत चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, राजस्थान के सातों संभागों में बनाई चुनाव समितियां

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य के सभी सात संभागों में चुनाव संचालन समितियां बना दी हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने इन समितियों की लिस्ट जारी की है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर—इन सभी संभागों में तीन-तीन नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर संभाग में ओंकार सिंह लखावत, डॉ. अलका गुर्जर और शंकर सिंह राजपुरोहित को जिम्मेदारी मिली है।

जोधपुर संभाग में सीआर चौधरी, प्रमोद सामर और चंपा लाल गेंडर को समिति में शामिल किया गया है।

उदयपुर संभाग की जिम्मेदारी राजेंद्र राठौड़, नारायण पंचारिया और हेमंत विजय को दी गई है।

कोटा संभाग में मुकेश दाधीच, मेघराज लोहिया और डॉ. महेंद्र कुमावत को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभागों में भी तीन-तीन नेताओं को चुनाव संचालन समिति में शामिल किया गया है।

इन समितियों का काम संभाग स्तर पर चुनाव से जुड़ी तैयारियों को आगे बढ़ाना और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाना होगा। पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की दिशा में यह कदम उठाया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)