Report: ICN Network
Lifestyle : ज्योतिष, ग्रहों की ऊर्जा और हीलिंग से जुड़े ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाने तथा देशभर के ज्योतिष विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से ‘Astro Conclave & Unique Awards – Season 5’ का आयोजन 28 सितंबर 2026 को जयपुर में किया जाएगा।
यह एक दिवसीय कॉन्क्लेव Third Eye Astrology International Federation और Aura Verse की ओर से आयोजित किया जा रहा है।कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग हिस्सों से ज्योतिष विशेषज्ञ और एस्ट्रोलॉजर्स शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के साथ ग्रहों, ऊर्जा और हीलिंग से जुड़ा ज्ञान साझा करना है। इसके अलावा ज्योतिषियों के लिए भी कई उपयोगी सत्र आयोजित किए जाएंगे।इन सत्रों में ज्योतिष के क्षेत्र में प्रामाणिक और वास्तविक पहचान बनाए रखते हुए बेहतर बिजनेस करने, बदलती तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने और टेक्नोलॉजी के प्रभावी इस्तेमाल जैसे विषयों पर चर्चा होगी।आयोजकों के अनुसार, कॉन्क्लेव में लगभग 100 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे व्यक्तित्वों को ‘Unique Awards’ के माध्यम से सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में ‘हनुमान’ फेम अभिनेता निर्भय वाधवा विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। Follow
Instagram : https://www.instagram.com/thirdeyeastrologyif?stkn=MXd2d2V5OHVnOHNvcA==

