• Wed. Jul 15th, 2026

Raksha Bandhan 2025: श्रेयस से लेकर सूर्यकुमार यादव तक, भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

खिलाड़ियों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहारखिलाड़ियों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Raksha Bandhan 2025: देश में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है. कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया है. जिसमें टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम प्रमुख है. 30 वर्षीय अय्यर ने अपनी बहन के साथ एक खास तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी रक्षाबंधन.’

श्रेयस अय्यर ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

श्रेयस अय्यर ही नहीं मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रक्षाबंधन के त्यौहार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक तस्वीर में उन्हें अपनी बहन से रक्षा बंधवाने के बाद मिठाई खिलाते हुए देखा जा सकता है.

इंडियन प्रोफेशनल शूटर मनु भाकर ने भी अपने भाई के साथ एक तस्वीर साझा की है. जिसमें भाई बहन का अनूठा प्यार नजर आ रहा है. खास तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘फ्री थेरेपिस्ट, full-time irritator. #Rakshabandhan.’

https://www.instagram.com/p/DNH5vCuovSo/?utm_source=ig_web_copy_link

क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन का पर्व?

सवाल उठता है कि रक्षाबंधन का पर्व क्यों मनाया जाता है और ये कब शुरू हुआ? अगर नहीं पता तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. पौराणिक कथाओं के मुताबिक रक्षाबंधन का त्यौहार द्वापर युग से चला आ रहा है. भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण और सुभद्रा द्वारा इस पर्व के शुरुआत की पहली कथा सामने आती है. भाई बहन का यह खास त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है.

खास त्यौहार पर बहनें अपने भाई की दाईं कलाई पर रक्षा सूत्र यानी कि राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और रक्षा की कामना करती हैं. इस दौरान भाई भी उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं और खास मौके पर उन्हें कुछ गिफ्ट उपहार में देते हैं.

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}