रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स सर्च से जुड़ी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि हाल में हुई इनकम टैक्स की कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं थी और उनका नाम इस मामले में गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।
रकुल ने अपने बयान में कहा कि वह लंबे समय से नियमों के मुताबिक टैक्स भरती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल की उम्र से वह अपना इनकम टैक्स जमा कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने गैरकानूनी तरीके से विदेश में पैसे भेजने के आरोपों को भी पूरी तरह खारिज किया। उनका कहना है कि वह व्यक्तिगत तौर पर या किसी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए ऐसे किसी लेन-देन में शामिल नहीं रही हैं।
रकुल ने बेनामी संपत्ति से जुड़े दावों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि भारत या विदेश में उनके नाम पर किसी और की कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कभी किसी से ऐसी महंगी संपत्ति गिफ्ट में नहीं मिली।
रकुल ने मीडिया से अपील की कि बिना पूरी जानकारी और पुष्टि के किसी का नाम किसी मामले से न जोड़ा जाए। उनका कहना है कि गलत और अटकलों पर आधारित खबरें किसी की छवि और करियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

