• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलते ही रणबीर कपूर स्टेज पर हुए भावुक,पिता ऋषि कपूर को याद के श्रद्धांजलि दी…

Report By : ICN Network

69 वें फिल्मफेयर रात रणबीर कपूर के लिए बेहद खास रही। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं आलिया भट्ट को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड मिला अवॉर्ड लेने के बाद रणबीर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को याद किया स्टेज पर उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी।

अवार्ड मिलते ही रणबीर कपूर ने अपने पिता को याद करते हुए कहा- मैं हर दिन आपके बारे में सोचता हूं। हर दिन आपको याद करता हूं। आपके साथ बिताए हुए प्यार भरे लम्हें आज दिन भी नहीं भूला। उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी होंगे शांति से होंगे।
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मैंने तुम दोनों के लिए चुपके से प्रार्थना की थी कि साल 2019 की याद ताजा हो जाए। आप दोनों को बधाइयां। मुझे आप दोनों पर बहुत गर्व है। बता दें, साल 2019 में रणबीर कपूर को ‘संजू’ और आलिया भट्ट को ‘राजी’ के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

स्टेज पर ही उन्होंने बताया की आलिया की अपकमिंग फिल्म में वह दोनों एक साथ काम कर रहे हैं।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल भी अहम किरदार में दिखेंगे। आलिया भट्ट इस साल 27 सितंबर को ‘जिगरा’ फिल्म में भी नजर आएंगी। ‘जिगरा’ फिल्म में आलिया पहली बार एक्शन सींस करती दिखेंगी। इस फिल्म को आलिया करण जौहर के साथ को-प्रोड्यूस कर रही हैं।

By Icndesk