• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुई रंगोली प्रतियोगिता

अलीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई रंगोली प्रतियोगिताअलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एनएसएस की यूनिट 6 और उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में दीपक पोद्दार ने प्रथम, सुशांत कुमार राही ने द्वितीय और खुशी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी के कहा कि घर-घर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी की।

एनएसएस यूनिट 6 की कार्यक्रम अधिकारी भावना राज और उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डा स्वाति अग्रवाल ने रंगोली प्रतियोगिता में शिरकत करने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। रंगोली प्रतियोगिता में डा हिबा इस्लाही, दीपिका गुप्ता और डा भारतेंदु सिंह चौहान उपस्थित थे।

रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामकृष्ण घोष, अजय राठौर और उदय सिंह कुशवाह थे।चित्र परिचय – 01 मंगलायतन विश्वविद्यालय में रंगोली बनाते प्रतिभागी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )