• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

महाकुंभ में हर दिन आस्था की डुबकी का रिकॉर्ड बन रहा, लाखों ने पुण्य स्नान किया

Report By : ICN Network
महाकुंभ स्नान 13 जनवरी से शुरू हुआ था. उस दिन पौष पूर्णिमा को 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया था. हर दिन श्रद्धालुओं को आंकड़ा बढ़ता जा रहा है

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 11वां दिन है और संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक इस महाकुंभ में 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। खास बात यह है कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक करीब 30 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, और संख्या में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है

महाकुंभ स्नान 13 जनवरी से शुरू हुआ था, जब पौष पूर्णिमा के दिन 1 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। इसके बाद मकर संक्रांति के अवसर पर करीब 3 करोड़ 50 लाख श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे थे। हर दिन लगभग 50 लाख लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं

स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में आम लोगों के अलावा वीवीआईपी भी शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के साथ महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी संगम में डुबकी लगाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचने वाले हैं। इस दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में आस्था की डुबकी लगाने की संभावना जताई जा रही है

महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, और संगम तट पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही है। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक खास अनुभव बन चुका है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)