• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Republic Day Parade: पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच से तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन शुरू हो गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मिस्र गणतंत्र दिवस 2023 का अतिथि देश है। कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह अल खारासावी के नेतृत्व में मिस्र की सेना के 144 सैनिकों ने परेड शुरू होते ही कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यहां तस्वीरों में देखें परेड की खूबसूरत तस्वीर….

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की झांकियां प्रस्तुत की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 – भारत की पहल विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)