• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: निवासी हो रहे बीमार, पेट दर्द के बढ़े मरीज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में दो हफ्ते से गंदा पानी आने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।आरोप है कि टैंकों की सफाई न होने के कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है।

वहीं, बिल्डर प्रबंधन द्वारा टैंकों की सफाई का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

सोसाइटी में रहने वाले मयंक गुप्ता ने बताया कि घरों में पिछले दो हफ्ते से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। खाना बनाने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि गर्म पानी का इस्तेमाल लोगों की ओर से किया जा रहा है। दूषित पानी की समस्या जब से होने लगी है, तब से लोगों को पेट दर्द व दस्त की शिकायत भी हो रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )