निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के नाम पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। सेक्टर अध्यक्ष योगेन्द्र मावी ने बताया कि ये गड्ढे कई महीनों तक खुले रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आम जनता, बच्चों व वाहन चालकों को कठिनाई होती है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि गंगाजल लाइन की गुणवत्तापूर्ण व स्थायी मरम्मत कराई जाए और खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़कों को ठीक कराया जाए।समय से लाइट बंद करने की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सेक्टर के निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से सुबह पांच बजे लाइट बंद करने की अपील की है। उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर बेवजह लाइट चलती रहती है। इसे समय से बंद करना होगा। तभी हम ऊर्जा संरक्षण कर सकेंगे। पी तीन के अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि बिजली बचाना सभी की जिम्मेदारी है। घर पर बिजली बचाने की अपील भी की गई।

