• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: निवासियों ने मेंटेनेंस बढ़ाने को लेकर हुई बैठक में विरोध जताया

ByAnkshree

Dec 21, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-3 सोसाइटी में शनिवार को निवासियों ने मेंटेनेंस बढ़ाने को लेकर हुई बैठक में विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया जा रहा है। निवासी मृत्युंजय ने बताया कि सोसाइटी के सभी निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय में जाकर इसका विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि आए दिन सोसाइटी में लिफ्ट फंस जाती है।

इसके साथ ही कई अन्य समस्याओं को लोगों को झेलना पड़ता है। जब सोसाइटी में निवासी रह रहे हैं तो उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि बेहतर सुविधाएं बिल्डर प्रबंधन की ओर से दी जाएगी। तभी मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा हुआ निवासी देंगे। सोसाइटी के 11 टावर में करीब 1600 फ्लैट्स है। जहां पांच हजार से अधिक लोग रह रहे है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )