• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फरीदाबाद: सोनिया चौक के पास सेल्समैन से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट

ByAnkshree

Dec 17, 2025

फरीदाबाद में मुजेसर थाना क्षेत्र के मोदी चौक पर बुधवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। माचिस और टॉफी की पेमेंट लेकर जा रहे एक सेल्समैन से पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।

पीड़ित चमन, निवासी गांव फरीदपुर, दुकानों पर सप्लाई का काम करता है और सुबह करीब नौ बजे कैश कलेक्शन कर स्कूटी से जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान बदमाश हथियार दिखाकर उसका बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )