• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-ग़ाज़ियाबाद में रॉयल किड्स स्कूली बच्चों ने क्रिसमस महोत्सव धूमधाम से मनाया

यूपी के गाजियाबाद में हर साल की तरह इस साल भी रॉयल किड्स स्कूल सेक्टर-7, राजनगर में रचनात्मकता के साथ कल्पना की प्रदर्शनी एवं क्रिसमस महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। रॉयल किड्स स्कूल ने इस अवसर को और भी जोर शोर से मनाया।इस समारोह में विद्यालय के एच.ओ.डी. राजेश गर्ग ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए एवं उनके रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी बाली, उप प्रधानाचार्या नेहा महाजन तथा अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्यभार बखूबी संभाला। अभिभावक भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनें और उन्होंने भी बच्चों के इस रचनात्मक कार्य की खूब सराहना की। कक्षा अर्ली बर्ड्स से कक्षा 8 तक के छात्र तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। नन्हें मुन्नो और वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने हस्त शिल्पकला, अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कम्यूटर आदि सभी विषयों से संबंधित नमूने बनाए। बच्चों के द्वारा की गई। इस शानदार प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )