• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सचिन ने पाकिस्तानियों से कहा… ‘थोड़ी शर्म करो मैं जीजा हूँ तुम्हारा’…

ByIcndesk

Jan 4, 2024

Report By : Himanshu Garg (Noida UP)

साल 2023 में प्यार की एक लव स्टोरी काफी वायरल हुई जो आज भी लोगों के बीच काफी सुर्खियों में बनी हुई है। नाम है सीमा हैदर और सचिन मीणा। प्यार की ये लव स्टोरी न केवल भारत में बल्कि पूरे पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसकी पुष्टि खुद सीमा ने की थी। इसी के चलते अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वीडियो में सचिन पाकिस्तानियों के लिए एक संदेश देते नजर आ रहे है। सचिन कहते है कि थोड़ी शर्म करो मैं तुम्हारा जीजा हूं। अपने जीजा की तो इज्जत करो।

पाकिस्तान के लोग सीमा और सचिन को बुरा-भला कह रहे
सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि जब से सीमा पाकिस्तान छोड़कर सचिन के पास भारत आई हैं, तभी से पाकिस्तान के लोग सीमा के साथ-साथ सचिन को भी बुरा-भला कह रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। जहां पाकिस्तानियों ने सचिन के लिए उल्टी-सीधी बातें कही हैं। इसी बात का जवाब आज जाकर सचिन ने खुद दिया है।

रील के माध्यम से मजे-मजे में कही ये बात
रील में सचिन और सीमा दोनों साथ बैठे नजर आ रहे है। सचिन ने कहा, ”पाकिस्तान का तो मैं दामाद हूं ही। पाकिस्तानियों का जीजा भी लगता हूं। थोड़ी तो शर्म करो पाकिस्तान के लोगों। अपने जीजा के लिए कोई उल्टा-सीधा कहता है क्या। इज्जत से तो बात करो” इस वीडियो में सीमा भी सचिन की हां में हां मिलाती दिखा रही है। आप भी देखें वीडियो…

फिलहाल तो सचिन-सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। गौरतलब है कि साल 2020 में मोबाइल पर पब्जी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को यूपी के सचिन से प्यार हो गया था। सीमा अवैध तरीके से नेपाल के जरिए पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आ गई थीं और सीधे उसके गांव पहुंच गई थीं। दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी की थी। सीमा के अवैध तरीके से भारत आने के बाद उस पर लोगों ने पाकिस्तान का एजेंट होने का आरोप भी लगाया। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई दिनों तक सीमा से पूछताछ की थी।

By Icndesk