अराइज बिल्डिंग ढहने से साकेत में बचाव कार्य जारी, संख्या में घायलों की पुष्टि
मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटी आपातकालीन टीमें
नई दिल्ली। साकेत के सैदुलाजाब इलाके में अराइज बिल्डिंग के ढहने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि अभी भी पांच से छह लोग मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल लगातार खोज और राहत कार्य में जुटा हुआ है। बताया गया है कि यह बिल्डिंग ग्राउंड प्लस तीन मंजिलों का था, जिसमें तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पूरी इमारत गिर गए जिससे पास बनी एक अस्थायी टिन शेड कैंटीन को भी नुकसान पहुंचा। यह कैंटीन उस समय लोगों से भरी हुई थी। इस हादसे के तुरंत बाद दमकल विभाग, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय कई बच्चे भी कैंटीन में थे। अचानक बिल्डिंग गिरने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए। शुरुआती बचाव कार्य में प्रभावित लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कुछ बाहर निकाला गया, परन्तु कुछ अब भी फंसे होने का खतरा है। एनडीआरएफ की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया। दमकल विभाग और जिला आपदा प्रबंधन एजेंसी के साथ मिलकर राहत और बचाव का परिचालन जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रधान रविंदर सिंह ने बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना उन्हें करीब रात दस बजे मिली। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया जबकि बाद में चार और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनका कहना है कि राहत कार्य अभी भी जारी है और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है। रविंदर सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि इस बिल्डिंग में कई कैफे, छोटे ऑफिस और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। वीकेंड होने के कारण यहां अधिक संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे संभावित रूप से दबे होने वालों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने यह भी कहा कि गांव के निवासी मदद के लिए आगे आना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रोका ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। सिविल डिफेंस वॉलंटियर धर्मवीर ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि जिले के परियोजना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी राहत कार्य में लगे हैं। अभी 5 से 6 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं और उन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। प्राथमिकता उनके जीवन रक्षा की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पूरी तरह मलबे की जांच नहीं हो जाती, तब तक राहत कार्य लगातार जारी रहेगा। सभी संबंधित विभाग मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।अराइज बिल्डिंग ढही: इलाके में दहशत, बचाव कार्य जारी
- एनडीआरएफ और दमकल: युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन
- स्थानीय प्रधान रविंदर सिंह: “भीड़ ज्यादा थी, कई दबे हो सकते हैं”

