तीन दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। कूड़ा उठान नहीं होने से कई सेक्टरों में गंदगी के ढेर दिखने लगे हैं। जिससे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो शहर की स्थिति बदहाल हो जाएगी।प्राधिकरण के प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर से रोजाना 1000 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसे अलग-अलग प्लांट में निस्तारित किया जाता है। फिलहाल 5 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं।
इस वजह से रोजाना 1800 से ज्यादा वाहन सड़कों से कूड़ा उठाने और सफाई के लिए नहीं उतर रहे। सेक्टरों में कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां नहीं जा रही हैं और न ही सोसाइटियों में कर्मचारी कूड़ा उठा जा रहे हैं। कई जगह लोगों ने मजबूरी में कूड़ा सड़क किनारे या खाली स्थानों पर डालना शुरू कर दिया है। इससे कूड़ा पड़ाव स्थल छोटे-छोटे डंपिंग प्वाइंट में बदलते नजर आ रहे हैं।

