• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव, दीपावली, छठ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है

सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव, दीपावली, छठ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है। भारत विरोधी संगठन नेपाल के रास्ते देश के विभिन्न प्रदेशों में भारी मात्रा में भारतीय जाली नोटों को भेजने की फिराक में जुटे हैं।

इस संबंध में प्राप्त सूचना के मुताबिक भारत की अर्थ व्यवस्था पर चोट करने के लिए नेपाल के रास्ते करीब पांच से सात करोड़ भारतीय जाली नोट खपाने की योजना है।इस कार्य के लिए जाली नोट के धंधेबाज युवाओं,बच्चों और महिलाओं का उपयोग कर रहे हैं। संबंधित लोगों की मानें, तो एक लाख भारतीय जाली नोट 40 से 50 हजार असली नोट में बिक्री कर रहे हैं।जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय धंधेबाजों के सीमावर्ती अनुमंडल के अलावा भारत के महानगरों से जुड़े होने की संभावना है।

भारत विरोधी संगठन देश में अफवाह फैलाकर तनाव पैदा कर सकते है। दहशत पैदा करने का प्रयास भी कर सकते है। हालांकि, स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां अधिकृत रूप से उसकी पुष्टि नहीं कर रही हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )