• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर बनी मां, बेटी को दिया जन्म

Report By : ICN Network

पाकिस्तान से अपने प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर मां बन गई हैं। उन्होंने आज सुबह 4:00 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। यह बच्ची सीमा और उनके पति सचिन मीणा की संतान है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

परिवार ने बच्ची के नामकरण के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। जिस नाम को सबसे अधिक समर्थन मिलेगा, वही नाम बच्ची को दिया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके वकील डॉ. ए. पी. सिंह ने दी है।

गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात PUBG गेम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम हुआ, और सीमा नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गईं। उन्होंने अपने बच्चों के साथ यहां आकर सचिन से शादी कर ली।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीमा, सचिन और उनके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद से सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में रह रही हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)