• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम बोले सरकार बनी तो CAA कानून वापस लेंगे

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को ऐलान किया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 को भी निरस्त किया जाएगा।

झारखंड के रांची में आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली होगी। इसको उलगुलान रैली नाम दिया गया है। इसमें 28 दलों के नेता शामिल होंगे। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोग्राम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी तीन बजे के करीब मंच पर पहुंचेंगे।

विपक्षी नेताओं की रैली को लेकर रांची भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसमें देश विरोधी, सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी और विकास विरोधी लोग शामिल होने वाले हैं। वो लोग भी हैं, जिन्होंने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है।

इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की ये पहली बड़ी रैली थी।

यह रैली 3 घंटे तक चली थी, जिसमें गठबंधन के 21 नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा था- नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारी टीम से दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी-आरएसएस की तुलना जहर से की थी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)