• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

शाहरुख़ के बंगले ‘मन्नत’ में रेनोवेशन पर कार्रवाई, बीएमसी और वन विभाग ने भेजा नोटिस

Report By : ICN Network

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में हाल ही में चल रहे निर्माण कार्य पर बीएमसी और वन विभाग ने आपत्ति जताई है। अधिकारियों का कहना है कि काम शुरू करने से पहले जरूरी मंज़ूरी नहीं ली गई थी।

मन्नत के चारों ओर कुछ स्ट्रक्चरल बदलाव किए जा रहे हैं, जिनमें पत्थरों की फिनिशिंग और दीवारों का विस्तार शामिल है। बीएमसी के अनुसार, इन कार्यों के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी होता है, लेकिन शाहरुख़ के प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना नहीं दी।

वन विभाग की टीम ने भी मन्नत का दौरा किया और इस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ गतिविधियां पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन कर सकती हैं।

अब संबंधित विभागों ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, शाहरुख़ के प्रवक्ताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)