Report By : ICN Network
National Film Awards 2025: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है, जिसमें साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस बार जूरी के सामने 332 फीचर और 115 नॉन-फीचर फिल्मों की मजबूत दावेदारी रही। लंबी समीक्षा प्रक्रिया के बाद विजेताओं की अंतिम सूची सरकार को सौंप दी गई, और अब उनका नाम सार्वजनिक कर दिया गया है।
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जवान में उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। खास बात यह है कि यह अवॉर्ड उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ साझा किया है, जिन्हें 12वीं फेल के लिए यह सम्मान दिया गया है। दोनों कलाकारों को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार मिलना ऐतिहासिक माना जा रहा है। खबर के सामने आते ही शाहरुख और विक्रांत के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों से भर दिया है।

