• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

विश्व कप 2023 की हार पर फिर छलका शमी का दर्द कहा- नहीं समझ आया कहा हुई गलती

ByIcndesk

Dec 28, 2023

Report By – Himanshu Garg (Delhi)

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीत अपने नाम की। इस हार का मलाल आज भी क्रिकेट के फैंस और भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी को है। इसी के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मिली इस हार पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया खुलकर रखी। गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि मेजबान टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लय जारी रखने और फाइनल मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। बता दें शमी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की मौजूदा 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।

नहीं समझ आया कहा गलती हुई
मीडिया के साथ रूबरू होते हुए 33 साल के तेज गेंदबाज ने कहा कि वे यह नहीं बता सकते कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान उनसे कहां गलती हुई। हम लोगों ने पता नहीं ऐसी क्या चीज की कि हमें इतना बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ा।

आज भी चुभती है हार
यूपी के मुरादाबाद जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शमी ने वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर बात करते हुए कहा कि उस चीज का अफसोस पूरे भारत और सभी फैन्स को है। हम लोग पूरी कोशिश कर रहे थे कि जो मोंमेंटम शुरू से आखिरी तक बनाया है, उसे जारी रखें और फाइनल में भी रखें। लेकिन ये आज भी चुभता तो है। इसे एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता।

By Icndesk