• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सेक्टरों के पास बने वेंडिंग जोन में जल्द लगेंगी दुकानें

शहर के सेक्टरों के पास बने वेंडिंग जोन में जल्द ही दुकानें लगने लगेंगी। इसके लिए प्राधिकरण ने वेंडिंग जोन में दुकानों का आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 20 पात्र लोगों को जगह आवंटित की जाएगी।
इसके बाद प्राधिकरण आसपास अवैध दुकानें व ठेली नहीं लगने देगा। उन पर कार्रवाई की जाएगी। अभी अल्फा-2, बीटा एक व दो, डेल्टा एक व तीन, पई-2 और सेक्टर 36 में वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन वहां दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। अब प्राधिकरण ने आवंटन की प्रक्रिया शुरू की है। अफसरों ने बताया कि पहले चरण में 20 पात्र लोगों को चिन्हित किया गया है। चयन में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी गई है। अफसरों ने बताया कि वेंडिंग जोन में क्योस्क से लेकर वेंडिंग स्टेशन, शौचालय, पार्किंग और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं होंगी। विधायक के माध्यम से आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )