• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेक्टर-105 में चिन्हित की जमीन, भूतल व चार तल की इमारत में खुलेंगे शोरूम

नोएडा। शहर में बेतरतीब खुले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे ठिकाना मिलेगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 में जगह चिन्हित कर ली है। यहां करीब 10 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा जगह पर भूतल के साथ 4 तल की इमारत बनेगी। इसमें अलग-अलग शोरूम को जगह दी जाएगी।
मौके पर चिन्हित की गई जमीन हाजीपुर सेक्टर-98 चौराहे से ग्रेटर नोएडा की तरफ चलने वाली सर्विस रोड के किनारे है। जमीन के चारों तरफ सड़क बनी हुई है। प्राधिकरण की तैयारी यह है कि प्लॉट का लेआउट कार शोरूम मॉल की तरह बनाया जाए।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अब तक के तय प्रारूप के मुताबिक प्राधिकरण किसी एक को प्लॉट का आवंटन करेगा। फिर वह विकासकर्ता के रूप में काम करते हुए विभिन्न कार कंपनियों के शोरूम खुलवाएगा। अभी तक प्राधिकरण में वाहन शोरूम के लिए सीधे प्लॉट आवंटन का नियम नहीं है। ऐसे में यह अधिकांश शोरूम औद्योगिक व व्यावासयिक संपत्ति पर चल रहे हैं। वहीं बरौला में बनी अवैध इमारतों में भी कई शोरूम खुल गए हैं। यह समस्या भी बने हुए हैं।

कई जगहों पर कार शोरूम की वजह से प्राधिकरण प्लॉट आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई भी कर चुका है। अब प्राधिकरण ऑटो शोरूम का भू-उपयोग वाणिज्यिक करने के साथ उनके आवंटन के नियम व शर्ते तैयार करेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )