• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा मेट्रो,आईएसबीटी और एलबीटी का बनेगा सिंगल पॉइंट, 358 एकड़ में होगा डेवलप

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी एरिया को डेवलप किया जा रहा है। नाम दिया गया है वर्ल्ड क्लास इंटीग्रेटेड पैसेंजर हैंडलिंग फैसिलिटी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित बोड़ाकी को एनएच-91 से भी जोड़ा जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बोड़ाकी को रेलवे, हाईवे, बस टर्मिनल और मेट्रो से जोड़ा जा रहा है। यहां सिंगल पॉइंट कनेक्टिविटी वेन्यू विकसित किया जा रहा है।दादरी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और ग्रेटर नोएडा में ही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के डेवलपमेंट में तेजी आई है।

बोड़ाकी में 358 एकड़ में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है। एक ओर यहां इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) और लोकल बस टर्मिनल (एलबीटी) के लिए DPR नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन तैयार की है। इसके लिए जनरल कंसल्टेंट हैं। जिसका काम सर्वे, डिजाइन और मास्टर प्लान तैयार करना है।

बोड़ाकी को स्टेट ऑफ द आर्ट रेलवे टर्मिनल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पैसेंजर टर्मिनल, स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म्स, मेंटेनेंस यार्ड, स्टाफ क्वार्टर को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की देखरेख में पूरा किया जा रहा है।

वहीं, रेल ओवर ब्रिज, अंडर पास और यूटिलिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए भी नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की ओर से एस्टिमेट बनाया जा रहा है। नोएडा मेट्रो रेल से कनेक्टिविटी के लिए एक्वा लाइन को डिपो स्टेशन तक लाने के लिए भी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया गया है।

बोड़ाकी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को एनएच-91 से जोड़ने के लिए 105 मीटर की मुख्य रोड व 60 मीटर रोड का विकास ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में, फिलहाल रोड के विकास के साथ ही सेक्टर लैंब्डा में फ्लाई ओवर व ग्रेटर नोएडा में एनएच-91 के ऊपर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसे उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा पूरा किया जा रहा है।लार्ज स्केल कॉमर्शियल हब के तौर पर भी विकसित किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत बोड़ाकी में ऑफिस स्पेसेस, रीटेल सेंटर्स, होटल, शॉपिंग मॉल व मल्टी लेवल पार्किंग जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर्स के विकास को गति दी जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)