• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: करोड़ों की लागत से बनेगा स्काईवॉक, सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित माॅडल टाउन गोल चक्कर पर बनने वाले जीरो आकार के स्काईवॉक का बुधवार को गौतम बुध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शिलान्यास किया। स्काईवॉक 530 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा होगा।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार 26.34 करोड़ की लागत से बनने वाला यह स्काईवॉक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। इसके बाद जीरो के आकार में बनाते हुए छिजारसी की तरफ बनेगा।

नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना ने बताया कि यह स्काईवॉक माॅडल टाउन गोल चक्कर के चारों तरफ जीरो आकार में बनेगा। आने वाले समय में यहां पर भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए नया एफओबी बनाया जाएगा। इसका डिजाइन ओरायन आर्किटेक्ट ने बनाया है। ये एफओबी सीधे तौर पर नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि इससे रोजाना करीब आठ लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा, जो गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली, बुलंदशहर की तरफ से नोएडा आते हैं। उन्होंने बताया कि इस स्काईवाक को बनाने में करीब 26.34 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस पर नोएडा की तरफ सेक्टर-62, 63 और छिजारसी की तरफ चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।स्काईवॉक में राहगीरों को ऊपर चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एस्क्लेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की तरफ पर दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )