• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

स्लीपर बस मामले में बड़ा अपडेट, DNA जांच से अहम खुलासा

नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट जा रही स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन अपराध के मामले में जांच आगे बढ़ गई है। पुलिस की जांच में आरोपियों के DNA सैंपल का मिलान पीड़िता के कपड़ों और बस से मिले जैविक नमूनों से होने की बात सामने आई है।

बताया गया कि घटना 4 अगस्त 2026 की है। लड़की ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई थी। बस करीब 47 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कश्मीरी गेट पहुंची थी।

जांच के दौरान पुलिस ने बस से कई अहम सबूत जुटाए। इनमें कपड़े, जैविक नमूने और फिंगरप्रिंट शामिल थे। इन सभी सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 18 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें गवाहों के बयान और फोरेंसिक जांच से जुड़ी जानकारी समेत कई सबूत शामिल किए गए हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)