• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर शादी के बंधन में बंधे, सख्त सुरक्षा के साथ लेट नाइट पहुंचे सलमान खान

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की। एक्सक्लूसिव तस्वीरों में रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए।

शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे।

अनिल कपूर, रेखा, काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने रिसेप्शन में शामिल हुए। सीरीज हीरामंडी की लगभग सभी स्टारकास्ट ने भी शिरकत की।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘आज ही के दिन सात साल पहले 2017 हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)