• Wed. Oct 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

साऊथ के एक्टरों ने किया मतदान,रजनीकांत और धनुष ने डाला वोट

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

लोकसभा चुनाव 2024 आज से शुरू हो चुका है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। तमिलनाडु में शुरू हुए मतदान में रजनीकांत वोट डालने पहुंचे। पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके 72 साल के एक्टर रजनीकांत, इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आए। रजनीकांत को शुक्रवार की सुबह चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में वोट डालते देखा गया। एक्टर कमल हासन भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट देते दिखाई दिए।

रजनीकांत के अलावा धनुष को भी बाद में मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा गया। धुनष के फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गए थे। वहां मौजूद पुलिस धनुष को सुरक्षित अंदर लेकर गई, जहां उन्होंने अपना वोट डाला।

सात चरणों की बड़ी चुनावी प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई, जिसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदाताओं के पास आज शाम 6 बजे तक वोट डालने का मौका है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)