• Thu. Apr 23rd, 2026

UP-बहराइच के पुलिस मॉर्डन स्कूल में स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन,स्कूली बच्चो ने खेल में दिखाई दिलचस्पी

यूपी के बहराइच सचिव, पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस शिक्षा समिति एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में पुलिस मॉडर्न स्कूल बहराइच के पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति वर्मा पत्नी श्री प्रशांत वर्मा (पुलिस अधीक्षक बहराइच) तथा वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकरीवाल रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे रस्सा कसी, शॉट पुट, म्यूजिक चेयर, दौड़ व अन्य गेम का आयोजन किया गया।

स्कूल के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और खेल कूद की प्रतिभा दिखाई ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति वर्मा पत्नी श्री प्रशांत वर्मा (पुलिस अधीक्षक बहराइच) तथा वर्तमा नगरपालिका अध्यक्ष सुधा टेकडी वाल द्वारा इस कार्यक्रम को आरंभ किया गया। प्रत्येक कार्यक्रम खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा सिंह व स्कूल के समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)